एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:40

ट्रैक्टर ट्रॉली ने खड़ी जीप में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, दो बच्चियां घायल

भरतपुर, 29 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के रवाजंना डूंगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के श्रद्धालुओं की खड़ी कमांडर जीप को टक्कर मार देने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने बिचपुरी गुजरान निवासी काडू गुर्जर (60) को मृत घोषित कर दिया। घायलों में पांच वर्ष की कृपा गुर्जर पुत्री हंसराज गुर्जर की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर भेज दिया गया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान ट्रैक्टर ट्रॉली मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/04/26 00:00
पिछला अपडेट
29/04/26 00:00
स्थान
India