एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:21

ट्रैक्टर से गिरने से महिला की मौत

भीलवाड़ा, 06 मार्च (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर एक महिला श्रमिक की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंदरी का बालाजी निवासी कमला भील ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठी थी। ऑडिटोरियम के निकट अचानक संतुलन बिगड़ने से वह उछलकर सड़क पर गिर गयी और सीधे ट्रॉली के टायर की चपेट में आ गयी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिये महात्मा गांधी अस्पताल की के शवगृह में रखवा दिया है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान ट्रैक्टर मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/03/26 00:00
पिछला अपडेट
06/03/26 00:00
स्थान
India