एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:54

खेत में ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

हनुमानगढ़, 25 मई (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक किसान की खेत में ट्रैक्टर चलाते समय मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि अलायला गांव में प्रताप (55) दोपहर में खेत में ट्रैक्टर चला रहा था।अचानक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया और प्रताप उसके नीचे दब गया। परिजनों ने उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और भादरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान ट्रैक्टर मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/05/26 14:56
पिछला अपडेट
25/05/26 14:56
स्थान
India