एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:46

डम्पर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

भरतपुर, 02 मई (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के वैर थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक अज्ञात साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है। हलैना मार्ग पर शमशान घाट के पास हुए इस हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित साइकिल सवार को कुछ दूरी तक घसीटता ले गया, जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
सं सुनील शोभित
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान डम्पर मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/05/26 00:00
पिछला अपडेट
02/05/26 00:00
स्थान
India