एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:13

अवैध डोडा चूरा ले जाते युवक गिरफ्तार

भीलवाड़ा, 05 मई (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके उससे डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गश्त के दौरान पुलिस दल ने फूलियाकलां में बीड़ के बालाजी मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक को देखा तो उसे रोककर उससे पूछताछ की। उसकी पहचान गोपाल कुम्हार के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि संदेह होने पर जब पुलिस ने गोपाल की तलाशी ली, तो उसके पास से एक किलो 664 ग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान डोडा चूरा गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/05/26 00:00
पिछला अपडेट
05/05/26 00:00
स्थान
India