एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:20

चार क्विंटल से अधिक अवैध डोडा-चूरा जब्त

चित्तौड़गढ़, 21 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले की पारसोली थाना क्षेत्र में पुलिस एवं जिला विशेष दल (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से चार क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडा-चूरा बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि थानाधिकारी पारसोली आशुतोष सिंह ने पुलिस दल के साथ काटुन्दा मोड पर नाकाबन्दी की। इसी दौरान एक स्कोर्पियो को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें रखे 22 प्लास्टिक कट्टों में भरा हुआ कुल 446 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा बरामद हुआ।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
90
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान डोडा चूरा बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/07/26 12:15
पिछला अपडेट
21/07/26 12:15
स्थान
India