एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:20

चित्तौड़गढ़ में ट्रक से 11 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा बरामद

चित्तौड़गढ़, 22 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में नारकोटिक्स विभाग ने एक ट्रक से 11 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा बरामद करके चालक को गिरफ्तार किया है। विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर काटुंदा मोड़ पर नाकेबंदी के दौरान रायता की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोकने का इशारा किया तो ट्रक चालक ने ट्रक को भगाने का प्रयास किया। दल ने उसे रुकवाकर चालक को हिरासत में लेकर ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 57 कट्टों में भरा कुल 1146 किलो 460 ग्राम डोडा चूरा मिला ।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान डोडा चूरा बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/08/26 18:23
पिछला अपडेट
22/08/26 18:23
स्थान
India