एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:56

दस हजार रूपये का इनामी पोस्त तस्कर गिरफ्तार

श्रीगंगानगर, 06 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी तस्कर जगदीश को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि नौ फरवरी 2022 को राजियासर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 342 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया था।
इस मामले में जगदीश फरार हो गया और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।चार वर्ष के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान तस्कर गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/06/26 16:20
पिछला अपडेट
06/06/26 16:20
स्थान
India