एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:22

धौलपुर में हर घर तिरंगा रेली निकाली गई

भरतपुर, 09 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत रविवार को तिरंगा निकाली गई। रैली से शहर का माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि गांधी पार्क से जिला कलेक्ट्रेट तक निकाली गई इस रैली में हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने शिरकत की।
रैली में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी.टी., शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे। जिला कलेक्ट्रेट पर रैली का समापन हुआ।
सं सुनील
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान तिरंगा रैली धौलपुर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/08/26 11:11
पिछला अपडेट
09/08/26 11:11
स्थान
India