एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:20

बागडे ने राधा माधव मंदिर में दर्शन कर सभी के मंगल की कामना की

जयपुर, 25 मई (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने सोमवार को कनक घाटी स्थित श्री राधा माधव मंदिर में दर्शन किये और सभी के मंगल की कामना की।
श्री बागडे मंदिर परिसर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने वहां बटुकों को आशीर्वाद स्वरूप दक्षिणा दी तथा कहा कि जनेऊ मात्र एक धागा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, उच्च आदर्शों और अनुशासन का प्रतीक है।
उन्होंने बटुकों से धर्म के मार्ग पर चलने, बड़ों का आदर करने और समाज में ज्ञान एवं सेवा का प्रसार करने का आह्वान किया।
जोरा.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान दर्शन बागडे
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/05/26 07:51
पिछला अपडेट
25/05/26 07:51
स्थान
India