एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:19

भजनलाल ने गोविन्द देवजी मंदिर में किए दर्शन

जयपुर, 25 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को यहां निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री गोविन्द देवजी मंदिर में दर्शन किये।
श्री शर्मा ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।
इस दौरान मंदिर के महंत ने मुख्यमंत्री को प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर सांसद मंजू शर्मा तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
जोरा अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
77
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान दर्शन भजनलाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/06/26 16:56
पिछला अपडेट
25/06/26 16:56
स्थान
India