एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:49

देवनानी मध्यप्रदेश विधानसभा में युवा विधायक सम्मेलन को करेंगे संबोधित

जयपुर, 28 मार्च (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश जायेंगे जहां वह विधानसभा में युवा विधायक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री देवनानी 30 मार्च को सुबह साढे दस बजे भोपाल में मध्यप्रदेश विधानसभा में इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन राष्ट्रमंडल संसदीय एसोसिएशन , इंडिया रीजन की क्षेत्रवार गतिविधियों के तहत आयोजित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित हो रहे युवा विधायकों के इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश भर के युवा विधायक भाग लेंगे। श्री देवनानी का सोमवार को सायं जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान देवनानी मध्यप्रदेश
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/03/26 00:00
पिछला अपडेट
28/03/26 00:00
स्थान
India