एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:21

नर्सेज की समस्याओं के समाधान के लिए सीएमएचओ को ज्ञापन दिया

श्रीगंगानगर, 24 जुलाई (वार्ता) राजस्थान नर्सेज संघ ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नर्सेज की समस्याओं का समाधान की मांग का एक ज्ञापन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के नाम दिया है।
नर्सेज संघ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि संवाद के दौरान नर्सेज ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को एचआरपी के मामलों में अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने, जिन स्वास्थ्य केन्द्रों के अधीन जनसंख्या अधिक है, वहां अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करने और अन्य मांगें ज्ञापन में शामिल है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान नर्सेज ज्ञापन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/07/26 09:56
पिछला अपडेट
24/07/26 09:56
स्थान
India