एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:33

लाखों की तादाद में अवैध रूप से नशीले कैप्सूल और गोलियों की आपूर्ति करने का आरोपी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर, 06 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से लाखों की तादाद में नशीले कैप्सूल और गोलियों की आपूर्ति करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने शनिवार को बताया कि नरेंद्र उर्फ नंदू (27) को गिरफ्तार किया गया है। वह 30 मई को बरामद किये गये तीन लाख 96 हजार प्रेगाबलीन कैप्सूल और 72 हजार टैंपटाटोल की गोलियों के मामले में वांछित था। वह इन दवाओं का मुख्य आपूर्तिकता था। पुलिस उसकी तलाश में थी।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान नशीली दवायें गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/06/26 16:47
पिछला अपडेट
06/06/26 16:47
स्थान
India