एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:11

तस्करी में जब्त 32 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ जलाकर नष्ट किया

चित्तौड़गढ़, 09 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले की पुलिस ने विभिन्न थानों में जब्तशुदा 32 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा, गांजा, स्मैक को पुलिस ने जलाकर नष्ट किया।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के पुलिस थानों के मालखाने नशीले द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत जब्तशुदा नशीले पदार्थों एवं वाहनों से भरे हुए हैं, जिससे अन्य जब्तशुदा माल रखने की समस्या आ रही थी। इनके निस्तारण के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त करके संबंधित 17 थानों के थानाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में नशीले पदार्थो को नष्ट किया गया।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान नशीले पदार्थ नष्ट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/07/26 16:22
पिछला अपडेट
09/07/26 16:22
स्थान
India