एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:11

नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

श्रीगंगानगर, 22 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के मुकलावा थाना क्षेत्र में गंगनहर की एमके माइनर नहर में एक अज्ञात पुरुष व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि एक ग्रामीण ने मंगलवार को नहर में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि शव करीब 15 दिन पुराना है। उसके पास कुछ नहीं मिला, जिससे कि मृतक की पहचान हो सके। शव सुरक्षित रखने योग्य नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम के बाद उसे दफना दिया गया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
88
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान नहर शव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/07/26 10:22
पिछला अपडेट
22/07/26 10:22
स्थान
India