एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:39

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों की बैठक में दिये दिशा-निर्देश

भरतपुर, 31 मार्च (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर में मंगलवार को जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि बैठक में पुलिस मुख्यालय एवं रेंज स्तर द्वारा चलाये जा रहे अभियानो, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत व्यापारियों से सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक कैमरे लगवाकर अभय कमांड से जोड़ने एवं ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ में अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान पुलिस बैठक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/03/26 00:00
पिछला अपडेट
31/03/26 00:00
स्थान
India