एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:19

बारां में अठारह पेड़ों की कटाई से पर्यावरण प्रेमियों में रोष व्याप्त

बारां, 17 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बारां के कोटा रोड स्थित विवेकानंद उद्यान में करीब 18 हरे-भरे वृक्षों की कटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल एवं जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच करके दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि स्वामी विवेकानंद उद्यान शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक सैर, योग एवं व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण उद्यान में वर्षों पुराने वृक्षों…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान पेड़ कटाई रोष
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/07/26 11:32
पिछला अपडेट
17/07/26 11:32
स्थान
India