एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:56

कोटा में प्रसुताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया प्रसंज्ञान

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लेते हुए कोटा के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज से तुरंत रिपोर्ट मांगी है।
आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति जी आर मूलचंदानी ने अपनी नाराज़गी दिखाते हुए यह निर्देश दिये।
उधर, आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि प्रमुख चिकित्सा सचिव गायत्री राठौड़ एवं जन स्वास्थ्य के निदेशक डॉक्टर रवि प्रकाश शर्मा मंगलवार को कोटा आ रहे हैं। राठौड़ एवं शर्मा अस्पतालों का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश देंगे।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान प्रसूता मौत आयोग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/05/26 00:00
पिछला अपडेट
11/05/26 00:00
स्थान
India