एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:06

बारां के न्यायक्षेत्र के संरक्षक न्यायाधिपति आज बारां पहुंचेंगे

बारां, 24 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बारां न्यायक्षेत्र के संरक्षक न्यायाधिपति एवं राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के न्यायाधीश फरजन्द अली शुक्रवार शाम को बारां पहुंचेंगे। वह शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में आयोजित समारोह में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) क्रम-2 के नवनिर्मित न्यायालय भवन का लोकार्पण करेंगे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण टेलर ने बताया कि उद्घाटन समारोह उनकी अध्यक्षता में आयोजित होगा। संरक्षक न्यायाधिपति शुक्रवार शाम को बारां सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में नवनिर्मित एडीजे कोर्ट क्रम-2 भवन का विधिवत उद्घाटन करेंगे और समारोह को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान फरजन्द अली बारां
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/07/26 09:54
पिछला अपडेट
24/07/26 09:54
स्थान
India