एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:51

भजनलाल शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

जयपुर 08 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इससे पहले श्री शर्मा शुक्रवार को दोपहर बाद हैदराबाद में आयोजित ग्लोबल राजस्थान एग्रीटैक मीट रोड़ शो में शामिल होंगे और इसके बाद वह वहां बेगमपेट हवाई अड्डे से सायं करीब पांच बजे कोलकाता के लिए रवाना होंगे।
श्री शर्मा रात्रि विश्राम कोलकाता में करने के बाद शनिवार को सुबह दस बजे वहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद श्री शर्मा जयपुर लौट आयेंगे।
जोरा उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बंगाल शपथ भजनलाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/05/26 00:00
पिछला अपडेट
08/05/26 00:00
स्थान
India