एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:03

भिवाड़ी में राहगीरों को कट्टा दिखाकर मोबाइल लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार

अलवर, 28 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार करके उससे 315 बोर का अवैध देशी कट्टा बरामद किया है।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी शहजाद उर्फ नम्मा औद्योगिक क्षेत्र की सुनसान सड़कों पर राहगीरों की रेकी करके उन्हें कट्टा दिखाकर मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देता था।
पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को नयागांव-रामपुरा मार्ग स्थित पहाड़ी के पास से दबोच लिया।
सं सुनील, उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
90
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बदमाश गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/07/26 14:56
पिछला अपडेट
28/07/26 14:56
स्थान
India