एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:21

पन्द्रह हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

अलवर, 29 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब एक वर्ष से फरार 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमर सिंह उर्फ रिंकू मीणा पर वर्ष 2025 में घासीनगर स्थित एक दूध डेयरी पर साथियों के साथ मिलकर गोलीबारी, मारपीट, लूटपाट और मासिक बंधी मांगने का आरोप है। पुलिस ने उससे वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि बानसूर थानाधिकारी राजेश मीणा के नेतृत्व में गठित दल ने यह कार्रवाई की। उसकी गिरफ्तारी पर…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बदमाश गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/07/26 14:35
पिछला अपडेट
29/07/26 14:35
स्थान
India