एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:44

जिला न्यायालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी का मिला मेल

बारां, 04 मई (वार्ता)। राजस्थान के बारां में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर और न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिला कलेक्टर और डीजे की मेल आईडी पर न्यायालय परिसर को मध्याह्न सवा 12 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली। मेल मिलने के बाद दोनों ही परिसरों को खाली करा लिया गया, जिसके चलते दैनिक कामकाज बंद हो गया।
सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस दल को तैनात किया गया। इस घटना के चलते न्यायिक कामकाज भी ठप रहा ।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बम धमकी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/05/26 00:00
पिछला अपडेट
04/05/26 00:00
स्थान
India