एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:55

पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी झूठी निकली

भरतपुर, 10 मार्च (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर संभाग में मंगलवार को मुख्य डाकघरों एवं पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की मिली धमकी झूठी निकली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के कई जिलों के साथ भरतपुर संभाग के भरतपुर, धौलपुर एवं सवाईमाधोपुर में मुख्य डाकघरों और पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद पुलिस एवं प्रशासन में हड़कंप मच गया।
सुरक्षा एजेंसियों ने गहन तलाशी ली लेकिन किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद पुलिस एवं प्रशासन ने राहत की सांस ली।
सं सुनील अशोक

वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बम धमकी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/03/26 00:00
पिछला अपडेट
10/03/26 00:00
स्थान
India