एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:16

बस में इंजन में लगी आग, यात्री बाल-बाल बचे

श्रीगंगानगर, 19 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर में शुक्रवार को पदमपुर जा रही एक निजी बस के इंजन में अचानक आग लगने से बस में सवार लोगों में घबराहट फैल गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर में श्रीगंगानगर से रवाना हुई बस के इंजन में श्रीगंगानगर- पदमपुर मार्ग पर चक 18 बीबी टोल नाके के पास अचानक शॉटसर्किट से आग लग गई। उस समय बस में करीब 25 यात्री सवार थे। चालक की सतर्कता से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।
सूचना मिलने पर श्रीगंगानगर से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बस आग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/06/26 13:22
पिछला अपडेट
19/06/26 13:22
स्थान
India