एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:44

चालक ने बस में फांसी लगाकर आत्महत्या की

भरतपुर, 24 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के अटलबन्ध थाना क्षेत्र में शुक्रवार को निजी बस स्टैंड के अंदर खड़ी एक निजी बस में चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाम करीब छह बजे चालक रामावतार ने आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानवीन कर रही है। बस में फंदे पर लटके शव की जानकारी होते ही मौके पर लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस की तरफ से मृतक के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया है।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बस आत्महत्या
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/04/26 00:00
पिछला अपडेट
24/04/26 00:00
स्थान
India