एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:08

आबादी क्षेत्र में बाघ के पग चिह्न मिलने से लोग दहशत में

भरतपुर, 08 मार्च (वार्ता) राजस्थान में सवाईमाधोपुर में खिलचीपुर के पाँच सितारा होटल के पास एक बाघ के पग चिह्न मिलने से लोगों में दहशत फैल गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात क्षेत्र में बाघ के पग चिह्न देखे जाने की सूचना के बाद रविवार सुबह से वन विभाग की टीम लगातार बाघ की तलाश में जुटी है।
विभागीय सूत्रों ने आशंका जताई है कि बाघ रणथंभौर बाघ अभयारण्य जंगल से बाहर निकलकर इस क्षेेत्र में पहुंचा है। बताया गया है कि बाघ अब तक नजर नहीं आया है, लेकिन उसकी तलाश जारी है।
सं सुनील, संतोष
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बाघ दहशत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/03/26 00:00
पिछला अपडेट
08/03/26 00:00
स्थान
India