एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:03

भरतपुर जिले में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित

भरतपुर, 06 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के भरतपुर जिले में पिछले चार-पांच दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नदबई क्षेत्र में धनीपुरा गांव में तालाब के लबालब होने के बाद से हालात गंभीर हो गए हैं। गांव के मुख्य रास्तों पर करीब चार फुट तक पानी भर गया है। जलभराव के चलते आवागमन पूरी तरह बाधित है और ग्रामीणों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव और रास्तों में पानी भरने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बारिश जनजीवन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/09/26 12:24
पिछला अपडेट
06/09/26 12:24
स्थान
India