एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:39

बिजली घर परिसर में आग लगने से अफरा तफरी मची

भरतपुर, 26 मई (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के रीको औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत विभाग के बिजली घर परिसर में भीषण आग लग जाने से मंगलवार शाम को अफरा तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली घर के मुख्य उपकरणों को नुकसान से बचाने के लिए दमकल की गाड़ियां प्रयास में लगी हैं। परिसर में खड़ी सूखी घास-फूस और झाड़ियों की वजह से आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों और धुएं के गुबार से आस-पास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बिजली घर आग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/05/26 16:50
पिछला अपडेट
26/05/26 16:50
स्थान
India