एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:56

पायलट ने बेणेश्वर धाम के चारों मुख्य मंदिरों में किये दर्शन

डूंगरपुर, 14 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को डूंगरपुर स्थित वागड़ के महाकुंभ बेणेश्वर धाम के चारों मुख्य मंदिरों में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। श्री पायलट ने श्री हरि और श्री ब्रह्माजी के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर दर्शन किये। श्री शिव मंदिर में जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की और महाऋषि वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर शीश नवाया। उन्होंने त्रिवेणी संगम की इस पावन धरा से समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की। इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों एवं संतों ने…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बेणेश्वर पायलट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/07/26 12:06
पिछला अपडेट
14/07/26 12:06
स्थान
India