एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:04

भजनलाल से एनसीसी महानिदेशक ने की मुलाकात

जयपुर, 07 मई (वार्ता) राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से गुरुवार को यहां मुलाकात की।
श्री शर्मा से मुख्यमंत्री कार्यालय में लेफ्टिनेंट जनरल वत्स ने यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान एनसीसी राजस्थान निदेशालय के उप महानिदेशक एयर कमोडोर एस. के. आनंद एवं निदेशक कर्नल नितिन सहरावत भी मौजूद थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेना के अधिकारियों को ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी।
जोरा अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
85
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान भजनलाल मुलाकात वत्स
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/05/26 00:00
पिछला अपडेट
07/05/26 00:00
स्थान
India