एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 11/09/26 10:36

अलवर जिले में एक बजे तक 52 प्रतिशत मतदान हुआ

अलवर, 11 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले की राजगढ़ नगरपालिका में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। यहां दोपहर एक बजे तक 52.08 प्रतिशत मतदान रहा। वही नगरपालिका के वार्ड संख्या 32 में ईवीएम मशीन खराब होने पर करीब 15 मिनट तक मतदान बाधित रहा ।
बाद में दूसरी नई ईवीएम मशीन के सेट को लेकर कार्मिक पहुंचे और ईवीएम मशीन को बदला। इसक बाद मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रही।
मतदान केंद्रों के आस पास पुलिस लगातार गश्त कर रही है। प्रशासन भी मतदान केंद्रों पर निगरानी बनाये हुए हैं।
सं सुनील
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मतदान अलवर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/09/26 09:02
पिछला अपडेट
11/09/26 09:02
स्थान
India