एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 11/09/26 19:39

कोटा नगर निगम में 67.66 प्रतिशत हुआ मतदान

कोटा, 11 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में कोटा में नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मतदान 67.66 प्रतिशत रहा। नगर निगम कोटा के 100 वार्डों के लिए 815 केन्द्रों पर मतदान हुआ जिसे लेकर मतदाताओं में सुबह से ही उत्साह दिखाई दिया। विभिन्न आयु वर्ग के मतदाताओं ने अपना मतदान करके लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई वहीं, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर एवं नव मतदाताओं ने भी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
सं सुनील, संतोष
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मतदान कोटा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/09/26 17:22
पिछला अपडेट
11/09/26 17:22
स्थान
India