एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 10/09/26 18:07

डीग जिले में मतदान की तैयारियां पूरी

भरतपुर, 10 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को नगर परिषद डीग, नगरपालिका कुम्हेर एवं बृजनगर में होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष और पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने कुम्हेर, बृजनगर और डीग के 19 मतदान केंद्रों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का भी दौरा करके सुरक्षा व्यवस्था को भी नजदीकी से परखा।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मतदान डीग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/09/26 16:54
पिछला अपडेट
10/09/26 16:54
स्थान
India