एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:51

मतदान दल के कार्मिकों के देर रात तक लौटने पर दूसरे दिन की चुनाव ड्यूटी माना जायेगा

जयपुर, 09 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदान दल में नियुक्त कार्मिकों को मतदान पूर्ण होने के बाद मतदान सामग्री संग्रहण स्थल पर जमा कराने के लिए देर रात तक वापस लौटने की स्थिति में दूसरे दिन की चुनाव ड्यूटी पर माना जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी (निकाय) एवं जिला कलक्टर संदेश नायक ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इन कार्मिकों को दूसरे दिन अपने संबंधित विभाग में उपस्थिति दर्ज कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
आदेश के अनुसार, इस दिवस के लिए कार्मिकों को कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

जोरा उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मतदान दल ड्यूटी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/09/26 13:14
पिछला अपडेट
09/09/26 13:14
स्थान
India