एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 10/09/26 18:08

भरतपुर जिले में मतदान दल मतदान केंद्र पहुंचे

भरतपुर, 10 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले के निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए गुरुवार देर शाम तक मतदान दलों ने जिले की नदबई, बयाना, वैर और उच्चैन नगरपालिकाओं के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्था संभाल ली है।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने शुक्रवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं से 100 प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया है।
चारों निकायों के कुल 120 वार्डों के 120 मतदान केंद्रों पर 80 हजार 559 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मतदान दल भरतपुर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/09/26 16:54
पिछला अपडेट
10/09/26 16:54
स्थान
India