एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:16

भिवाड़ी में मतदान के बीच प्रत्याशियों में तीखी नोकझोंक,

अलवर, 09 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी नगर परिषद चुनाव में मतदान के बीच सैदपुर गांव में तीन वार्डों के मतदान केंद्रों पर पार्षद प्रत्याशियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गयी।
देखते ही देखते मतदान केंद्रों पर हलचल बढ़ गयी और स्थिति तनावपूर्ण होती नजर आयी।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करके प्रत्याशियों को शांत कराया और सभी संबंधित प्रत्याशियों को मतदान केंद्र से बाहर कर दिया। इसके बाद मामला शांत हो गया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मतदान नोंकझोंक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/09/26 12:28
पिछला अपडेट
09/09/26 12:28
स्थान
India