एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:17

भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ 21 कुण्डीय श्रीराम मारुति महायज्ञ

बारां, 18 मई (वार्ता) राजस्थान में बारां के बडवा, गोविन्दपुरा के नजदीक खेडिया स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 21 कुण्डीय श्रीराम मारुति महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीरामकथा का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्राओं के साथ हुआ। बडवा, गोविन्दपुरा और जयनगर गांवों से निकली यात्राओं का यज्ञस्थल पर त्रिवेणी संगम हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ स्वागत किया। यज्ञाचार्य दीपक शास्त्री एवं विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण करके यात्रा निकाली। तपती धूप के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा और पूरा मार्ग…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मारुति महायज्ञ
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/05/26 12:25
पिछला अपडेट
18/05/26 12:25
स्थान
India