एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:47

मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

अलवर, 23 जून (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़-मालाखेड़ा रेल मार्ग पर मंगलवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से एक विवाहिता की मौत हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांदोली फाटक के समीप हुई इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। मृतका की शिनाख्त राजगढ़ के चितोस गांव निवासी शीला (35) पत्नी भुनेश शर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद ससुराल पक्ष को सौंपा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मालगाड़ी मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/06/26 15:37
पिछला अपडेट
23/06/26 15:37
स्थान
India