एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:44

भजनलाल ने खट्टर एवं पाटिल से की मुलाकात

जयपुर, 10 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात की।
श्री शर्मा ने नई दिल्ली में इन दोनों केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने राजस्थान की विभिन्न पेयजल, सिंचाई एवं ऊर्जा परियोजनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने शहरी विकास कार्य, ऊर्जा परियोजनाओं, जल जीवन मिशन, राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता सहित महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति को लेकर विस्तृत बातचीत की।
जोरा सैनी
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मुलकात भजनलाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/05/26 00:00
पिछला अपडेट
10/05/26 00:00
स्थान
India