एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 13/09/26 17:13

आचार संहिता के चलते फीका रहा ब्रज यात्रा मेला

भरतपुर, 13 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों की आचार संहिता के कारण उत्तर भारत के प्रसिद्ध मेलों में शुमार डीग के श्री जवाहर प्रदर्शनी एवं ब्रज यात्रा मेला इस बार फीका रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आचार संहिता की वजह से मेले में रविवार को कुश्ती दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो पाए, लेकिन ऐतिहासिक जल महलों में शाम के समय रंगीन फव्वारे देखने के लिए देसी और विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचे। श्री जवाहर प्रदर्शनी एवं ब्रज यात्रा मेले में कुश्ती-दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होते हैं। इन्हें देखने के लिए आसपास के गांवों और…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मेला फीका
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/09/26 16:33
पिछला अपडेट
13/09/26 16:33
स्थान
India