एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:14

दो मोटरसाइकिलों की भिडन्त में तीन युवकों की मौत

उदयपुर, 30 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में उदयपुर जिले के ओगणा थाना क्षेत्र में रविवार को दो मोटरसाइकिलों की भिडंत से तीन युवकों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोगुंदा- ओगणा सड़क मार्ग पर ओगणा के समीप यह हादसा हुआ।
मृतकों की पहचान शंभू लाल गमेती, छगनलाल गमेती एवं बटु राम गमेती के रूप में हुई है। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उदयपुर के महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सं सुनील सैनी
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मोटरसाइकिल मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/08/26 16:45
पिछला अपडेट
30/08/26 16:45
स्थान
India