एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:48

पीलीबंगा में युवती ने रेल से कटकर आत्महत्या की

श्रीगंगानगर, 07 मई (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा शहर के समीप एक युवती ने बुधवार शाम को रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जांच कर रहे बलतेज सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान पीलीबंगा के वार्ड नंबर नौ निवासी निशा धानका (29) पत्नी दीपक के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक तौर पर यह नशे की लत से मानसिक रूप से परेशान होकर खुदकुशी करने का मामला है। आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान युवती आत्महत्या
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/05/26 00:00
पिछला अपडेट
07/05/26 00:00
स्थान
India