एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:27

खेत में पशु के घुसने की रंजिश के कारण युवक की हत्या

श्रीगंगानगर, 24 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सीमावर्ती हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र में खाट लबाना गांव में बुधवार को एक युवक की लाठी और लोहे की छड़ से हमला करके हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान मलकीत सिंह (33) के रूप में हुई है। वह पूर्वाह्न करीब 11 बजे अपने दो भाइयों निहाल सिंह एवं रवि के साथ खेत से मोटरसाइकिल पर वापस घर आ रहा था। गांव में उनके घर की गली में ही आरोपियों ने इनको रोक लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे की छड़ से उस पर हमला कर दिया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान रंजिश हत्या
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/06/26 12:32
पिछला अपडेट
24/06/26 12:32
स्थान
India