एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:45

राशन डीलर सोमवार को करेंगे शक्ति प्रदर्शन

बारां, 08 मार्च (वार्ता) राजस्थान के बारां जिले में एक मार्च से राशन डीलरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही।
राशन डीलर सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे पब्लिक पार्क में एकत्रित होकर वाहन रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन देंगे।
आंदोलन समिति के संयोजक गजेंद्र सुमन ने रविवार को बताया कि समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को एक बार पुनः मांग पत्र देकर शीघ्र समाधान करवाने की मांग की जायेगी। उसके पश्चात भी मांगों को पूरी नहीं किया तो आंदोलन को गति देते हुए धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल करेंगे।
सं सुनील जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान राशन डीलर हड़ताल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/03/26 00:00
पिछला अपडेट
08/03/26 00:00
स्थान
India