एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:26

तकनीकी कार्य के कारण हरिद्वार- साबरमती स्पेशल रेल सेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी

जयपुर, 21 अप्रैल (वार्ता) उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मण्डल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जाने के कारण हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेल सेवा आगामी पांच मई को मार्ग परिवर्तित रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेल सेवा जो हरिद्वार से पांच मई को प्रस्थान करेगी वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।
परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा नारनौल, नीम का थाना एवं रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
जोरा उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान रेलसेवा परिवर्तित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/04/26 00:00
पिछला अपडेट
21/04/26 00:00
स्थान
India