एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:10

एक अगस्त को पुणे-जयपुर-पुणे रेलसेवा आंशिक तौर पर रद्द रहेगी

जयपुर, 29 जुलाई (वार्ता) मध्य रेलवे द्वारा पुणे मण्डल के पुणे-दौंड रेलखण्ड पर पुणे यार्ड में तकनीकी कार्य के कारण जयपुर-पुणे-जयपुर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बुधवार को बताया कि गाड़ी संख्या 12940, जयपुर-पुणे रेलसेवा एक अगस्त को जयपुर से प्रस्थान करेगी और अब वह खडकी तक ही संचालित होगी। खड़की -पुणे के मध्य आंशिक रद्द रहेगी ।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गाडी संख्या 12939, पुणे-जयपुर रेलसेवा दो अगस्त को पुणे के स्थान पर खड़की से शाम पांच बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी।
सुनील उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान रेलसेवा रद्द
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/07/26 07:06
पिछला अपडेट
29/07/26 07:06
स्थान
India