एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:00

यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार

जयपुर 24 अप्रैल (वार्ता) रेलवे ने ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में छह ट्रिप का विस्तार किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गाडी संख्या 06543 एवं 06544 यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का यशवंतपुर से छह मई से 10 जून तक (छह ट्रिप) एवं बीकानेर से नौ मई से 13 जून तक (छह ट्रिप) का विस्तार किया गया है।
इस रेलसेवा का संचालन समय एवं ठहराव यथावत रहेंगे।
जोरा जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान रेलसेवा विस्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/04/26 00:00
पिछला अपडेट
24/04/26 00:00
स्थान
India