एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:34

ऑटो चालक को लूटने के चार आरोपी पंजाब में गिरफ्तार

श्रीगंगानगर, 17 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर एक ऑटो चालक को लूटने के मामले में चार आरोपियों को बीकानेर पुलिस ने पंजाब में गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि स्थानीय ऑटो रिक्शा चालक पृथ्वीराम को चार अज्ञात युवकों ने किराए पर सुनसान जगह पर ले जाकर पहले मारपीट की, फिर पेड़ से बांध दिया और उससे मोबाइल फोन, नगदी एवं ऑटो रिक्शा लूट कर फरार हो गए। इस मामले में बीकानेर जिले की नापासर थाना पुलिस ने पंजाब के मुक्तसर जिले में छापेमारी करके सभी चारों लुटेरों को काबू किया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान लूट गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/04/26 00:00
पिछला अपडेट
17/04/26 00:00
स्थान
India